तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकल्पनीय
जो कल्पना से परे हो या कल्पनीय न हो।
अगरबत्ती
सुगन्ध के निमित्त जलाने की बत्ती।
अनुपयोगी
जो उपयोगी न हो या किसी उपयोग में न आए।
अमरत्व
1. अमर होने की अवस्था या भाव। 2. देवता होने का भाव या धर्म।
अविश्वसनीय
जिसपर विश्वास न किया जा सके या जिसपर विश्वास न हो।
आलोचना
1. किसी बात या कार्य के गुण दोष आदि के संबंध में प्रकट किया जाने वाला विचार। 2. अच्छी तरह देख-भाल कर किसी साहित्यिक कृति के गुण और दोषों की विवेचना करने वाला लेख।
आश्वासन
1. किसी को आश्वस्त करने या आशा दिलाने की क्रिया। 2. दुखी व्यक्ति को धीरज देने की क्रिया या भाव।
इकत्तीस
1. तीस और एक के योग से प्राप्त संख्या। 2. तीस और एक।
कम्प्यूटर
स्वतः गणना करने वाला वह यंत्र जिसका उपयोग आजकल प्रायः हर क्षेत्र में होने लगा है।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
चित्रकला
चित्र बनाने की विद्या या कला।
जयकार
किसी की जय मनाने की क्रिया।
टेटनस
व्रण या क्षत के विषाक्त होने के कारण होने वाला एक भीषण और घातक रोग।
टैडपोल
मेंढक आदि जल-जंतुओं का लार्वा रूप जो बहुत कुछ लंबी पूँछवाले कीड़े अथवा मछली के बच्चे जैसा होता है।
तड़पना
1. शारीरिक या मानसिक वेदना के कारण व्याकुल होना। 2. (गुस्से आदि में ) घोर शब्द करना।
दफनाना
1. लाश आदि को जमीन के अंदर गाड़ने की क्रिया। 2. गड्ढा खोदकर उसमें कुछ रखकर मिट्टी से ढकना, ख़ासकर मृत शरीर को।
नाराजगी
अप्रसन्न होने की अवस्था या भाव।
नारायण
1. हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं। 2. एक उपनिषद्। 3. एक पौराणिक ऋषि जिन्होंने ऋग्वेद के पुरुष सूक्त की रचना की।
बदकार
1. दुष्कर्म करनेवाला या जो अच्छा कर्म न करता हो। 2. जो व्यभिचार करता हो।
भावनात्मक
भाव से भरा हुआ या हृदय को प्रभावित करने वाला।
मरियम
ईसा मसीह की माता।
मुकाबला
1. वह आयोजित मौका, काम आदि जिसमें शामिल होनेवाले प्रतिस्पर्धियों में से एक को विजेता चुना जाता है। 2. किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न। 3. कई वस्तुओं के गुण, मान आदि के एक दूसरे से कम या अधिक अथवा उनके अच्छे या बुरे होने का विचार। 4. समान,बराबर या तुल्य होने की अवस्था या भाव।
रगड़ना
1. रगड़ने या घिसने की क्रिया। 2. घर्षण करना। 3. किसी से बहुत काम कराना।
राजकुमारी
वह जो राजा की पुत्री हो या राज परिवार की कन्या।
रामबाण
1. वैद्यक में एक रसौषध। 2. निश्चित रूप से लाभकारी (औषध)।
शरारत
शरारत या नटखट भरा काम।
संस्थापक
1. कोई सभा, समाज या सर्व साधारण के लिए उपयोगी कार्य खोलने वाला व्यक्ति। 2. वह जिसने कोई काम प्रचलित या आरंभ किया हो।
सिक्युरिटी
अच्छी तरह की जाने वाली रक्षा।
सुरक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।