तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अथॉरिटी
1. कोई ऐसा व्यक्ति जिसे किसी कार्य या विषय का बहुत अच्छा अनुभव या ज्ञान हो और इसीलिए जिसका मत साधारणतः सबके लिए मान्य होता हो। 2. राज्य, शासन आदि का वह अधिकारी जिसे किसी क्षेत्र या विभाग में अधिकार प्राप्त हो।
असीमित
जिसकी सीमा न हो।
आपसी
जो परस्पर हो या आपस का हो।
आवाज
1. कोमलता, तीव्रता, उतार-चढ़ाव आदि से युक्त वह शब्द जो प्राणियों के गले से आता है। 2. वह जो सुनाई दे। 3. वह ज़ोर का शब्द जो किसी को पुकारने के लिए किया जाय। 4. फकीरों, सौदा बेचने वालों आदि की कुछ जोर से लगनेवाली पुकार। 5. कोई बात, माँग आदि के लिए कथन।
उपज
1. खेत में उपजा हुआ अन्न आदि जो अभी पौधे में ही लगा हो। 2. मन या बुद्धि की कोई नई उद्भावना या सूझ। 3. ऐसी चीज़ जिसे किसी व्यक्ति ने बनाई हो या जो किसी प्रक्रिया या यंत्रों आदि द्वारा बनी हो। 4. गाई जाने वाली चीज की सुंदरता बढ़ाने के लिए उसमें बँधी हुई तानों के अलावा कुछ नई तानें, स्वर आदि अपनी ओर से मिलाने की क्रिया। 5. सामूहिक रूप से वे सब चीजें जो खेतों आदि में फसल उत्पन्न करने पर प्राप्त होती हैं।
करीम
1. इस्लाम धर्म में ईश्वर के लिए प्रयुक्त नाम। 2. जो दान देता हो।
करुणा
वह मनोवेग जो दूसरे का दुख देखकर उत्पन्न होता है।
कॉलेज
1. वह विद्यालय जिसमें साधारण विद्यालय के अतिरिक्त उससे ऊँची कक्षाओं के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती हो। 2. वह बड़ा विद्यालय भवन जिसमें साधारण विद्यालय के अतिरिक्त उससे ऊँची कक्षाओं के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती हो।
गदर
1. वह भारी उपद्रव जिसका उद्देश्य राज्य आदि को हानि पहुँचाना, उलटना या नष्ट करना हो। 2. बहुत से लोगों द्वारा की जाने वाली तोड़-फोड़, मार-पीट आदि। 3. देश की स्वतंत्रता के प्रचार हेतु ग़दर पार्टी की ओर से उर्दू और पंजाबी में निकाला गया एक साप्ताहिक अख़बार।
चमगादड़
एक प्रकार का उड़ने वाला स्तनपायी जन्तु जिसके पैर जालदार होते हैं।
टीकाकार
किसी गूढ़ ग्रंथ का अर्थ या आशय बतलाने के लिए उसकी टीका लिखनेवाला।
तमाम
1. जितना है वह सब। 2. जो कुछ भी शेष न हो।
परिमार्जन
तेल, शक्कर, धातु आदि की अशुद्धियों को दूर करके ठीक करने की प्रक्रिया।
प्रयोगात्मक
प्रयोग संबंधी।
मानक
वह निश्चित या स्थिर किया हुआ सर्वमान्य मान या माप जिसके अनुसार किसी प्रकार की योग्यता, श्रेष्ठता, गुण आदि का अनुमान या कल्पना की जाए।
योगदान
किसी काम में साथ देने या सहायक होने की क्रिया।
सीरम
रक्त का वह जलीय भाग जिसमें फाईब्रिनोजन नहीं पाया जाता।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।