तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अमरूद
1. छोटे बीजों वाला एक हरे या पीले रंग का उष्णकटिबंधीय फल जो खाया जाता है तथा जिससे जेली बनाते हैं। 2. एक पेड़ जिसका फल खाया जाता है।
अवसाद
1. उत्साह न होने की अवस्था या भाव। 2. मन या शरीर की ऐसी थकावट या शिथिलता जिसमें कुछ भी करने को जी न चाहे। 3. प्रिय व्यक्ति की मृत्यु या वियोग के कारण मन में होने वाला परम कष्ट। 4. अभिलाषा पूरी न होने पर मन में होनेवाला दुख। 5. पराजित होने की अवस्था या भाव। 6. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 7. समाप्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव। 8. तरल पदार्थ के तल पर बैठी हुई मैल।
अहमियत
वह तत्व जिससे किसी वस्तु की आपेक्षिक श्रेष्ठता, उपयोगिता या आदर घटता या बढ़ता हो।
आत्मसमर्पण
1. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया। 2. अपने आप को किसी के हाथ सौंपने या पूरी तरह से किसी के वश में या अधीन हो जाने की क्रिया। 3. एक प्रकार की भक्ति जिसके अंतर्गत भक्त अपने आप को या अपना सर्वस्व अपने आराध्य देव को समर्पित कर देता है।
आश्चर्यचकित
जिसे आश्चर्य हुआ हो।
इरादतन
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
कवायद
1. सेना के युद्ध करने के नियमों का अभ्यास। 2. किसी प्रकार की ठहराई हुई रीति या व्यवस्था।
किशमिश
सुखाया हुआ छोटा बेदाना अंगूर।
टूटा-फूटा
टूटा-फूटा हुआ।
डाकघर
वह सरकारी दफ़्तर जहाँ से लोग चिट्ठी-पत्री आदि भेजते हैं।
डायमंड
ताश के पत्तों के चार भेदों में से एक जिसपर चौकोर आकार की लाल रंग की बूटियाँ बनी रहती हैं।
तबदील
1. बदलने की क्रिया या भाव। 2. जिसका या जिसमें परिवर्तन हुआ हो।
दूरबीन
1. वह यंत्र जिससे दूर की वस्तुएँ पास, साफ और बड़ी दिखाई देती हैं तथा जिससे दोनों आँखों से एक साथ देख सकते हैं। 2. दूर की वस्तुओं की छवि को बड़ा करके दिखाने वाला एक यंत्र।
धमाकेदार
बहुत जोर का।
नवसिखुआ
1. वह व्यक्ति जो अभी कुछ सीख रहा हो पर उसमें पूरी तरह से निपुण न हो। 2. जिसने कोई काम अभी हाल में सीखा हो।
निर्वासित
निकाला या बाहर किया हुआ।
पतझड़
1. वह ऋतु जिसमें पेड़ों की पत्तियाँ झड़ जाती हैं। 2. पेड़-पौधे से पत्ते झड़ने की क्रिया।
परवरिश
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
पुनर्जीवित
जिसे फिर से नया जीवन प्राप्त हुआ हो।
पूर्वानुमान
पहले से ही लगाया जानेवाला अनुमान।
प्रदूषित
प्रदूषण से भरा हुआ।
बीचोंबीच
बिल्कुल या ठीक बीच में।
भंडारण
1. भंडार के रूप में करने या होने की क्रिया। 2. कम्प्यूटर साइंस के अनुसार किसी कम्प्यूटर मेमोरी या चुंबकीय टेप या डिस्क पर जानकारी एकत्रित करने की क्रिया।
भविष्यवाणी
आगे चलकर होने वाली वह बात जो पहले से ही किसी ने कह दी हो।
मनोविनोद
मन को प्रसन्न करने वाली बात या काम।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
रसायन
1. रसायन से संबंधित द्रव्य। 2. वह शास्त्र जिसमें पदार्थों के तत्वों तथा भिन्न-भिन्न दशाओं में उनमें होने वाले विकारों का विवेचन होता है। 3. वैद्यक के अनुसार वह औषध जो मनुष्य को सदा स्वस्थ और पुष्ट बनाये रखती है। 4. ताँबे, लोहे आदि से सोना बनाने की एक कल्पित विद्या।
रसोइया
दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति।
रिटायर
जिसने अवकाशग्रहण कर लिया हो।
विटामिन
प्रायः खाद्य पदार्थों में पाया जानेवाला एक प्रकार का पोषक तत्व।
विविधता
अनेक प्रकार की बातों आदि से युक्त होने की स्थिति।
संयोजन
1. सन्निहित होने की क्रिया या भाव। 2. * एक वैचारिक संपूर्णता जो जटिल और संबंधित भागों से मिलकर बनती है।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।