तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतर्राष्ट्रीय
सब या कुछ राष्ट्रों से संबंध रखने वाला।
अजीबोगरीब
जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
अनुभवहीन
जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
अपराध
1. कोई ऐसा काम जो किसी विधि या विधान के विरुद्ध हो और जिसके लिए कर्ता को दंड मिल सकता हो। 2. वह कार्य जो लापरवाही या ग़लत विचार के कारण होता है। 3. इस लोक में बुरा माना जाने वाला और परलोक में अशुभ फल देने वाला कर्म। 4. वह अनुचित कार्य जिससे किसी को हानि पहुँचे।
अभिवादन
1. भक्ति के नौ भेदों में से एक, जिसमें उपासक अपने उपास्य देव का गुणगान करता है। 2. किसी के प्रति आदर भाव दिखाने की क्रिया। 3. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात।
अलग-थलग
इस रूप में अकेले कि अपने आप को किसी से कटा हुआ जान पड़े।
अल्ज़ाइमर
वह रोग जिसमें बढ़ती उम्र के साथ स्मरण-शक्ति खो जाती है।
इजलास
1. कचहरी का काम करने के लिए बैठने की क्रिया। 2. वह जगह जहाँ सरकार की ओर से न्यायाधीशों के द्वारा मुक़दमों की सुनवाई करके न्याय किया जाता है। 3. किसी विषय विशेष पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई बैठक।
चमकता
1. जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला। 2. जो तेज से भरा हुआ या मंडित हो।
जलपान
सुबह या शाम आदि को किया जाने वाला थोड़ा और हल्का भोजन।
टेलीग्राफ
वह उपकरण जिसकी सहायता से एक तार के माध्यम से संचार किया जाता है।
तकलीफ
1. मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। 2. शरीर में चोट लगने, मोच आने या घाव आदि से होने वाला कष्ट। 3. अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा।
तलवार
एक धारदार हथियार।
देनदार
1. वह जिसके जिम्मे कुछ देना बाकी हो। 2. जिसका कुछ बकाया हो।
धूमकेतु
1. एक सौरमण्डलीय वस्तु जो पत्थर, धूल, बर्फ़ और गैस का बना एक छोटा खंड होता है और यह ग्रहों के समान सूर्य की परिक्रमा करता है। 2. वह घोड़ा जिसकी पूँछ में भँवरी हो।
निर्धारण
कोई बात आदि ठहराने या निश्चित करने की क्रिया।
परियोजना
कोई योजनाबद्ध काम।
बनारस
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक नगर जो तीर्थ स्थल के रूप में ख्यात है।
मतलब
1. वह संकल्पना जो किसी शब्द, पद या वाक्य आदि से निकलता है और जिसका बोध कराने के लिए वह शब्द या पद लोक में प्रचलित होता है। 2. वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए। 3. किसी प्रकार का लगाव या संपर्क।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
युद्धाभ्यास
युद्ध का अभ्यास।
वायरल
विषाणु से उत्पन्न।
वायुमंडल
वह हवा जिसने पृथ्वी को चारों ओर से घेरा हुआ है।
सड़ियल
1. जो खराब हो गया हो। 2. बिल्कुल निम्न या निकृष्ट कोटि का। 3. अच्छा का उल्टा या विपरीत।
सभापति
सभा का प्रधान।
समाजवाद
वह सिद्धांत जो यह प्रतिपादित करे कि भूमि और पूँजी पर समाज का अधिकार और नियंत्रण होना चाहिए।
सर्वसम्मति
1. सभी की एक सम्मति या राय। 2. ऐसी स्थिति जिसमें उपस्थित या संबद्ध सभी लोग किसी एक बात या विचार से सहमत हों।
सिलखड़ी
एक प्रकार का चिकना और मुलायम पत्थर।
सौभाग्यशाली
जो भाग्य का धनी हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।