तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अप्राकृतिक
1. जो प्रकृति के विरुद्ध हो। 2. जो प्रकृति संबंधी न हो। 3. जो स्वाभाविक न हो।
कटघरा
1. एक प्रकार का बड़ा पिंजरा जिसमें धातु की छड़ें लगी रहती हैं। 2. न्यायालय में काठ का बना वह घेरा जहाँ खड़े होकर गवाह गवाही देते हैं।
कम्प्यूटर
स्वतः गणना करने वाला वह यंत्र जिसका उपयोग आजकल प्रायः हर क्षेत्र में होने लगा है।
कर्ता-धर्ता
1. धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है। 2. जिसे किसी कार्य में सब प्रकार के अधिकार प्राप्त हों।
खनखनाहट
धातु आदि की वस्तुओं के टकराने या बजने का शब्द।
गिरजाघर
ईसाइयों का सार्वजनिक प्रार्थना मंदिर।
घोषणापत्र
वह पत्र जिसमें सर्व-साधारण के सूचनार्थ राजाज्ञा आदि लिखी हो।
जल्दबाजी
बहुत जल्दी काम करने की क्रिया जो अनुचित समझी जाती है।
ज़रूरत
1. आवश्यक होने की अवस्था या भाव। 2. कोई भी आवश्यक वस्तु।
टेटनस
व्रण या क्षत के विषाक्त होने के कारण होने वाला एक भीषण और घातक रोग।
दफनाना
1. लाश आदि को जमीन के अंदर गाड़ने की क्रिया। 2. गड्ढा खोदकर उसमें कुछ रखकर मिट्टी से ढकना, ख़ासकर मृत शरीर को।
दयावान
जिसमें दया हो।
दशरथ
अयोध्या के एक रघुवंशी राजा जो राम के पिता थे।
नमकीन
1. वह पकवान जिसमें नमक मिला होता है। 2. नमक मिला हुआ या नमक के स्वादवाला।
पतझड़
1. वह ऋतु जिसमें पेड़ों की पत्तियाँ झड़ जाती हैं। 2. पेड़-पौधे से पत्ते झड़ने की क्रिया।
पनाहगाह
वह मानवकृत संरचना जहाँ किसी को सुरक्षा या शरण मिले।
परजीवी
1. कुछ विशेष प्रकार की वनस्पतियाँ या कीड़े-मकोड़े जो दूसरे पेड़ों या जीव-जंतुओं के शरीर पर रहकर और उनका रस या खून चूसकर पलते है। 2. जो दूसरे जीव के सहारे रहते या उनसे अपना भोजन प्राप्त करते हों।
परिहास
1. मन बहलाने वाली बात। 2. हँसते हुए किसी को निंदित ठहराने या उसकी बुराई करने की क्रिया।
पर्वतारोहण
किसी पर्वत पर चढ़ने की क्रिया।
पाशविक
1. मनुष्य के स्वभाव,प्रकृति या आचरण के विरुद्ध या पशुओं का सा। 2. पशु का या पशु संबंधी।
प्रकटन
1. सामने आने या प्रकट होने की क्रिया या भाव। 2. मन के भाव आदि के प्रकट होने, करने या स्पष्ट रूप से सामने आने की क्रिया या भाव।
बनावट
1. किसी वस्तु की वे बाहरी और दृश्य बातें जिनसे उसकी लंबाई, चौड़ाई, प्रकार, स्वरूप आदि का ज्ञान होता है। 2. बनने या बनाने का भाव या ढंग। 3. गढ़ने के बाद प्राप्त होने वाला रूप। 4. एक या अनेक अंगों या उपांगों वाली कोई भी निर्मित वस्तु या रचना। 5. लोगों या वस्तुओं की व्यवस्था या क्रम जो एक इकाई के रूप में हो। 6. वह आचरण, काम आदि जिसमें ऊपरी बनावट का भाव रहता है।
महसूस
जिसका अनुभव या साक्षात् ज्ञान हुआ हो।
मेहमाननवाज
मेहमान या अतिथि की ख़ातिर या परिचर्या करने वाला।
मॉनिटर
1. वह उपकरण जो कंप्यूटर से संकेत लेकर उसे सी आर टी पर्दे पर दिखाता है। 2. एक बड़ा उष्णकटिबंधीय मांसाहारी छिपकली की जाति का सरीसृप। 3. वह छात्र जिसकी आज्ञा का पालन पूरी कक्षा करती हो।
लाभदायक
जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
वाहवाही
1. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात। 2. किसी बात,सुझाव आदि पर प्रसन्नता प्रकट करने की क्रिया या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हरकत
1. किसी की चाल-ढाल या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य। 2. हिलने-डोलने की क्रिया या भाव।
हरगिज़
किसी भी अवस्था में ( इसके साथ नहीं या न आना आवश्यक होता है)।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।