तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अवमानना
1. वह बात या कार्य जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा कम हो। 2. कोई ऐसा काम या बात करने की क्रिया जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा घटे।
उन्मूलन
1. जड़ से उखाड़ने या समूल नष्ट करने की क्रिया। 2. इस प्रकार नष्ट करने की क्रिया कि फिर उठ या पनप न सके।
कठपुतली
काठ की गुड़िया या पुतली।
कठिनाई
वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ अड़चन या बाधा हो।
कारखाना
वह स्थान जहाँ बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन होता है।
घुमक्कड़
1. वह जो बहुत घूमता हो। 2. जो बहुत घूमता हो।
चिकित्सक
वह व्यक्ति जो रोगों की चिकित्सा करता है।
टिक-टिक
1. घड़ी के चलने से उत्पन्न शब्द। 2. घोड़े के पैरों के ज़मीन पर पड़ने का शब्द।
दयालुता
दयालु होने की अवस्था या भाव।
दियासलाई
लकड़ी की वह छोटी पतली तीली जिसका एक सिरा गंधक आदि मसाले लगे रहने के कारण रगड़ने से जल उठता है।
दिलचस्प
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
धर्मपिता
वह जो किसी का वास्तविक पिता न हो, अपितु धार्मिक भाव से बनाया गया हो।
धारीदार
धारियों या लकीरों वाला।
निर्णायक
1. वह जो निर्णय करता हो। 2. जो निर्णय में सहायक हो।
पर्यवेक्षण
1. यह देखने की क्रिया कि सब बातें ठीक हैं या नहीं। 2. किसी काम, बात या व्यवहार को बारीक़ी से जाँचने की क्रिया।
प्रेरणादायक
जिससे प्रेरणा मिले या प्रेरणा देनेवाला।
भागदौड़
वह प्रयत्न या उद्योग जिसमें इधर-उधर दौड़ना पड़े।
भानुमती
1. कामरूप की राजकुमारी। 2. विक्रमादित्य की पत्नी जो इंद्रजाल जानती थी।
भूमिगत
1. ज़मीन की सतह के अंदर का। 2. जो किसी तहखाने, घर आदि में छिपा हुआ हो या जो जन-साधारण के सामने स्व-स्वरूप में न हो।
मनोचिकित्सक
मनोरोग की चिकित्सा करने वाला विशेषज्ञ।
महोत्सव
बहुत बड़ा उत्सव।
रज़ामंद
जिसकी राय दूसरे से मिलती हो या एक राय या मत का।
लाइब्रेरी
वह भवन या घर जिसमें अध्ययन और संदर्भ के लिए पुस्तकें रखी गई हों और जहाँ से सर्वसाधारण को पढ़ने के लिए पुस्तकें मिलती हों।
लेनदेन
कुछ लेने या देने की क्रिया।
विधानसभा
लोकतंत्री शासन में जनता के प्रतिनिधियों की वह सभा जो देश के लिए कानून कायदे आदि बनाती है।
वेधशाला
वह स्थान जहाँ ग्रहों, नक्षत्रों और तारों आदि को देखने और उनकी गतिविधि जानने के यंत्र हों।
संपादक
वह जो किसी समाचार-पत्र अथवा पुस्तक को क्रम आदि से लगाकर और उसे सब प्रकार से ठीक करके प्रकाशित करता हो।
संरचनात्मक
संरचना से संबंधित या उसमें सहायक।
सहमति
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।