तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अद्वितीय
जिसकी बराबरी का और कोई न हो।
आक्रामक
1. आक्रमण करने वाला व्यक्ति। 2. जो आक्रमण करे या आक्रमण करनेवाला या आक्रमण को तत्पर।
आर्कटिक
1. पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर स्थित महासागर जो बर्फ से ढका हुआ है। 2. वह क्षेत्र जो आर्कटिक सर्कल के उत्तर में है।
उल्लेखनीय
1. उल्लेख करने योग्य। 2. लिखने योग्य।
उष्णकटिबंधीय
उष्णकटिबंध संबंधी या उष्णकटिबंध का।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
कहलवाना
कहने का काम दूसरे से कराना।
कुलपति
किसी विश्वविद्यालय का सर्वोच्च अधिकारी।
गोपनीयता
गोपनीय होने की अवस्था या भाव।
टिक-टिक
1. घड़ी के चलने से उत्पन्न शब्द। 2. घोड़े के पैरों के ज़मीन पर पड़ने का शब्द।
तकलीफ
1. मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। 2. शरीर में चोट लगने, मोच आने या घाव आदि से होने वाला कष्ट। 3. अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा।
तीर्थयात्रा
धार्मिक उद्देश्य या भक्ति से पवित्र स्थान पर दर्शन,पूजा आदि के लिए जाने की क्रिया।
नवीनतम
जो अभी बना, निकला, प्रस्तुत या विदित हुआ हो।
नाराजगी
अप्रसन्न होने की अवस्था या भाव।
निगेटिव
1. कैमरे की वह प्लास्टिक की झिल्ली जिस पर किसी वस्तु का उल्टा प्रतिबिंब या आकृति अंकित होती है और जिससे कागज पर उसकी सही प्रतियाँ छापी जाती हैं। 2. जिसमें नहीं का भाव हो। 3. अस्वीकार करने या न मानने वाला या नहीं कहने या करने वाला। 4. ऋण पक्ष से संबंध रखने वाला।
नेत्रगोलक
आँख में का वह सफेद उभरा हुआ भाग जिसमें पुतली रहती है।
नैदानिक
1. विकृति-विज्ञान का ज्ञाता। 2. निदान संबंधी या निदान का।
परिचालन
चलाने की क्रिया।
परिपक्व
1. वह जो किसी कार्य को करने की विशेष योग्यता रखता हो। 2. पूर्ण विकसित। 3. अनुभव रखनेवाला या जिसे किसी काम,वस्तु आदि का अनुभव हो। 4. जो किसी कार्य को करने में विशेष योग्यता रखता हो। 5. फलों आदि के संबंध में, वृक्षों में लगे रहने की दशा में अथवा उनसे तोड़ लिए जाने पर किसी विशिष्ट क्रिया से इस प्रकार कोमल, पुष्ट और स्वादिष्ट हुआ कि खाने के योग्य हो। 6. जो आग पर पकाया हुआ हो। 7. जिसका पाचन हुआ हो या पचा हुआ।
बहुतायत
अधिक होने की अवस्था या भाव।
मुक्केबाज़ी
वह प्रतियोगिता जिसमें प्रतिद्वंदी एक दूसरे पर मुक्कों से वार करते हैं।
मुख्यमंत्री
किसी प्रांत या राज्य का वह मंत्री जो और सब मंत्रियों में प्रधान और उनका नेता होता है।
मुरादाबाद
1. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर। 2. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला।
लड़कपन
1. शैशव और किशोर होने के बीच की अवस्था। 2. शैशव और युवा होने के बीच का समय।
वाहवाही
1. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात। 2. किसी बात,सुझाव आदि पर प्रसन्नता प्रकट करने की क्रिया या भाव।
वैज्ञानिक
1. विज्ञान-संबंधी खोज करने वाला या विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति। 2. विज्ञान के क्षेत्र, प्रक्रिया, सिद्धांत आदि से संबंध रखने वाला।
शुभकामना
1. किसी के यहाँ कोई शुभ बात या काम होने पर अच्छी कामना और आनंद प्रकट करनेवाली बातें। 2. किसी के लिए की जाने वाली अच्छी कामना।
संक्रामक
संसर्ग या छूत से फैलने वाला या जिसका संक्रमण होता हो (रोग)।
साहसिक
जो साहस से भरा हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।