तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतरिक्ष
1. पृथ्वी और दूसरे ग्रहों या नक्षत्रों के बीच का स्थान। 2. एक ऋषि।
अकाउंट
उपभोक्ता द्वारा बैंक को सौंपी गई उस निधि का लेखा-जोखा जिसे वह निकाल सकता है और जिसमें वह और धन डाल भी सकता है।
अजनबी
1. वह जो परिचित न हो। 2. दूसरे शहर या देश से आया हुआ आदमी। 3. जो परिचित न हो।
अपराध
1. कोई ऐसा काम जो किसी विधि या विधान के विरुद्ध हो और जिसके लिए कर्ता को दंड मिल सकता हो। 2. वह कार्य जो लापरवाही या ग़लत विचार के कारण होता है। 3. इस लोक में बुरा माना जाने वाला और परलोक में अशुभ फल देने वाला कर्म। 4. वह अनुचित कार्य जिससे किसी को हानि पहुँचे।
अर्जेन्टीना
दक्षिणी दक्षिण अमरीका का एक देश।
अलौकिक
1. जो मानवी न हो या उससे परे हो। 2. परलोक से संबंध रखने वाला। 3. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
इकलौती
वह लड़की जो अपने माँ-बाप की एक ही हो।
ईमानदार
चित्त में सद्वृत्ति या अच्छी नीयत रखने वाला, चोरी या छल-कपट न करने वाला।
कमजोर
1. वह जिसमें बल या शक्ति न हो। 2. जिसमें बल या शक्ति न हो। 3. जो दृढ़ न हो। 4. किसी गुण, योग्यता, कौशल आदि में कम।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
कलेक्टर
ज़िले का सर्वोच्च अधिकारी।
गगनचुंबी
इतना ऊँचा जो आकाश को चूमता या छूता जान पड़े।
जोड़ीदार
1. वह जो हमेशा किसी के साथ रहता हो। 2. एक साथ मिलकर खेलनेवाले खेल में अपनी ओर से खेलनेवाला खिलाड़ी। 3. विवाह करने वाले व्यक्ति के साथ वैवाहिक बंधन में जुड़ने वाला दूसरा व्यक्ति।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
टाइपराइटर
एक यंत्र जिसके द्वारा पत्र आदि छापे की कल के समान लिखे,मुद्रित या अंकित किए जाते हैं।
थाईलैंड
एक एशियाई देश।
दर्शनीय
दर्शन करने या देखने योग्य।
नफ़रत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
परिक्रमा
1. किसी स्थान आदि के चारों ओर घूमने की क्रिया। 2. मंदिर या पवित्र स्थान आदि के चारों तरफ घूमने के लिए बना हुआ मार्ग। 3. किसी स्थान, मंदिर, मूर्ति या पूजनीय व्यक्ति की परिक्रमा।
परित्याग
1. किसी वस्तु या प्राणी से संबंध तोड़ लेने की क्रिया या भाव। 2. अपना अधिकार या स्वत्व सदा के लिए और पूरी तरह से छोड़ने की क्रिया।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
मसालेदार
मसाले से युक्त।
मार्केटिंग
किसी उत्पाद या सेवा को बढ़ावा देने, उसका वितरण करने तथा उसे बेचने की वाणिज्यिक प्रक्रियाएँ:”अधिकतर कंपनियों में मार्केटिंग के लिए एक प्रबंधक होता है ।”।
यादगार
1. स्मृति बनाए रखने के लिए दी या रखी हुई वस्तु। 2. वह काम, पदार्थ अथवा रचना जो किसी की स्मृति बनाए रखने के लिए हो। 3. याद रखने योग्य। 4. जो स्मृति के रूप में रहे।
रखरखाव
किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
विनिमय
1. वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया। 2. वह प्रक्रिया जिसके अनुसार भिन्न-भिन्न पक्षों या देशों का लेन-देन विनिमय-पत्रों के अनुसार होता है। 3. स्थिर आपेक्षिक मूल्य के अनुसार भिन्न-भिन्न देशों की मुद्राओं का पारस्परिक परिवर्तन।
साइबेरियाई
साइबेरिया का या साइबेरिया से संबंधित।
साधारण
1. जिसमें कोई विशेषता न हो या अच्छे से कुछ हल्के दरज़े का। 2. बिना विशेष आडंबर या बनावट का।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोनोग्राफी
शरीर के किसी अंग की जाँच या उसका अध्ययन करने के लिए उस अंग को उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगों द्वारा देखने तथा उसका चित्रण करने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।