तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अस्थिरता
1. अस्थिर होने की अवस्था या भाव या जिसमें उतार-चढ़ाव या उथल-पुथल हो। 2. गतिशील होने की अवस्था या भाव। 3. आतुर होने की अवस्था।
इसलिए
इस कारण।
उत्पादकता
उत्पादन की क्षमता।
उद्घोषक
1. उद्घोषणा करने वाला व्यक्ति। 2. उद्घोषणा करने वाला।
एथलीट
किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रशिक्षित खिलाड़ी।
कटघरा
1. एक प्रकार का बड़ा पिंजरा जिसमें धातु की छड़ें लगी रहती हैं। 2. न्यायालय में काठ का बना वह घेरा जहाँ खड़े होकर गवाह गवाही देते हैं।
कभी-कभार
जो नियमित रूप से न हो।
कयामत
1. ईसाइयों तथा मुसलमानों के धर्मों के अनुसार सृष्टि का वह अन्तिम दिन जब सब मुरदे कब्रों से उठ खड़े होंगे और ईश्वर उनका न्याय करेंगे। 2. संसार की प्रकृति में लीन होकर मिट जाने की क्रिया जो बहुत दिनों पर होती है और जिसके बाद फिर नई सृष्टि होती है। 3. किसी अनिष्ट घटना से उत्पन्न होने वाली ऐसी स्थिति जिसमें बड़ी हानि हो सकती हो।
चमकदार
जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला।
चॉकलेट
एक प्रकार की मिठाई जो भुने और पिसे हुए काकोआ के बीज से बनाई जाती है।
जमाखोरी
उपयोगी वस्तुओं को अवैध रूप से जमा करके रखने की क्रिया।
जीपीएस
एक प्रणाली।
नौकरशाही
वह शासन पद्धति जिसमें देश का वास्तविक शासन, राजा या निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथ में न होकर बड़े-बड़े राज्य कर्मचारियों के हाथ में रहते हैं।
बदबूदार
1. दुर्गंध से भरा हुआ। 2. जिसके शरीर से पसीने की बदबू आती हो।
मानसिकता
वह स्वभावगत मानसिक प्रवृत्ति जो यह निर्धारित करती है कि किसी परिस्थिति में कोई कैसे अर्थ लगाकर प्रतिक्रिया करे।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
यूनियन
1. ऐसे राज्यों का समूह जो अपने-अपने क्षेत्र में कुछ स्वतंत्र हों, पर कुछ विशिष्ट कार्य के लिए किसी केंद्रीय शासन के अधीन हों। 2. एक राजनैतिक इकाई जो पहले स्वतंत्र या आत्मनिर्भर लोगों या संस्थाओं द्वारा बनाई गई हो। 3. * यूनाइटेड स्टेट या संघीय राज्य (खासकर अमरीकी गृह युद्ध के दौरान के उत्तरी राज्य )।
यूरोपीय
1. यूरोप का निवासी। 2. यूरोप का या यूरोप से संबंधित।
राजकुमार
वह जो राजा का पुत्र हो।
राजदूत
वह दूत जो किसी राज्य या देश की ओर से किसी दूसरे राज्य या देश में भेजा या नियुक्त किया जाता है।
रामायण
1. संस्कृत में लिखा वह ग्रंथ जिसमें राम के चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन है। 2. गोस्वामी तुलसीदास द्वारा अवधी में रचित ग्रंथ जिसमें राम के चरित्र का वर्णन है। 3. किसी विषय से संबंधित अनावश्यक एवं उबाऊ विस्तृत वृत्तांत। 4. राम के चरित्र का वर्णन करने वाला ग्रंथ। 5. भगवान राम का चरित्र।
लेक्चरर
1. एक विशेष पद के अनुरूप एक प्रकार का शिक्षक जो महाविद्यालयों आदि में पढ़ाता है। 2. व्याख्या करने वाला या देनेवाला व्यक्ति।
वरीयता
1. श्रेष्ठ या मुख्य होने की अवस्था या भाव। 2. महत्व या जरूरत के क्रम में स्थापित स्थिति।
विभागीय
किसी विभाग संबंधी।
विशेषाधिकार
वह अधिकार जो साधारणतः सब लोगों को प्राप्त न हो, पर कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में किसी को विशेष रूप से प्राप्त हो।
विसर्जित
(अधिवेशन, बैठक, सभा आदि के संबंध में) समाप्त किया हुआ या जिसका विसर्जन हो चुका हो।
समाचार
1. वह सूचना जो रेडियो, समाचार पत्रों, आदि से प्राप्त हो। 2. किसी उद्देश्य से कही या कहलाई हुई या लिखित या सांकेतिक कोई महत्वपूर्ण बात।
समुदाय
1. लोगों का वह समूह जिनका जातीय या सांस्कृतिक या धार्मिक विशिष्टता सामूहिक या एक ही हो। 2. एक जगह पर उपस्थित एक से अधिक मनुष्य, पशु आदि जो एक इकाई के रूप में माने जाएँ। 3. सामान्य धर्म अथवा स्वरूप रखने वाले पदार्थों आदि का समूह। 4. एक जगह रहनेवाले या एक ही प्रकार का काम करनेवाले लोगों का दल, वर्ग या समूह।
सहूलियत
वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ कठिनता या अड़चन न हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।