तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंधकारमय
1. अंधकार से भरा हुआ। 2. जो अज्ञान से भरा हो।
अपशकुन
वह शगुन जो अशुभ का परिचायक हो।
अभयारण्य
वह स्थान जहाँ पर पशु-पक्षियों को संरक्षण दिया जाता है।
अमिताभ
1. एक ध्यानी बुद्ध। 2. असीम प्रभा या तेज सम्पन्न।
अशोभनीय
जो सम्मानजनक या सामाजिक तौर पर स्वीकृत न हो।
असहमत
1. जो सहमत या राज़ी न हो। 2. जिस पर किसी की समान राय न हो।
अस्त-व्यस्त
1. जो व्यवस्थित न हो। 2. जो इधर-उधर फैला हुआ हो या हो गया हो। 3. इधर-उधर।
आक्रमण
1. बलपूर्वक सीमा का उल्लंघन करके दूसरे के क्षेत्र में जाने की क्रिया। 2. किसी पर अस्त्र-शस्त्र से किया जाने वाला प्रहार। 3. आघात पहुँचाने के लिए किसी पर झपटने की क्रिया। 4. किसी के आचरण, कार्य, विचार या सिद्धांत पर किया जानेवाला निंदात्मक आक्षेप। 5. किसी खेल में आक्रामक क़दम।
आक्रामक
1. आक्रमण करने वाला व्यक्ति। 2. जो आक्रमण करे या आक्रमण करनेवाला या आक्रमण को तत्पर।
आधुनिकीकरण
देखने में या व्यवहार में आधुनिक बनाने की क्रिया।
आयरिश
1. आयरलैंड का निवासी। 2. आयरलैंड की भाषा। 3. आयरलैंड से संबंधित।
कार्यशाला
वह छोटा कार्यस्थल जहाँ निर्माण कार्य या कोई हस्तकर्म किया जाता है।
कोलंबिया
दक्षिण अमरीका का एक देश।
क्षत-विक्षत
कटी-पिटी अवस्था में इधर-इधर फैला हुआ।
खचाखच
कसकर।
खलिहान
वह स्थान जहाँ फ़सल काटकर रखी जाती है और फ़सल से अनाज अलग किया जाता है।
खुलकर
सबके सामने या खुल कर।
चहचहा
पक्षियों की मधुर आवाज़।
तालाबंदी
औद्योगिक क्षेत्र में किसी कारखाने के अनिश्चित काल के लिए उसके स्वामी या स्वामियों के द्वारा बन्द किए जाने की क्रिया।
निराशाजनक
जिससे निराशा हो।
पर्वतारोहण
किसी पर्वत पर चढ़ने की क्रिया।
बेरोजगार
1. वह जिसके हाथ में जीविका-निर्वाह के लिए कोई काम-धंधा न हो। 2. जिसके हाथ में जीविका-निर्वाह के लिए कोई काम-धंधा न हो।
भरोसेमंद
जिसका विश्वास किया जा सके या जिस पर विश्वास हो।
मरहम
घाव पर लगाने की एक गाढ़ी दवा जो रासायनिक आधार पर बनाई जाती है।
महानिरीक्षक
पुलिस, सेना अथवा अन्य संस्थाओं की जाँच का उत्तरदायी एक उच्च अधिकारी।
वितरित
जो बाँटा गया हो।
शासनकाल
किसी शासक के राज्य करने का समय।
संक्रामक
संसर्ग या छूत से फैलने वाला या जिसका संक्रमण होता हो (रोग)।
संरक्षित
जिसकी रक्षा की गई हो।
स्तनपान
1. किसी महिला का अपने स्तनों से शिशु को सीधे दूध पिलाने की क्रिया। 2. शिशु का अपनी माँ या किसी अन्य महिला के स्तन को चूसकर दूध पीने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।