तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अधिकतर
1. अधिक अंश से संबंधित या अधिक अंश का या जो अधिक मात्रा में हो। 2. अधिक अवसरों पर।
अनपढ़
1. वह व्यक्ति जो शिक्षित न हो। 2. जो शिक्षित न हो या पढ़ा-लिखा न हो।
अनैतिक
जिसमें नैतिकता न हो या जो नैतिक न हो।
आविष्कार
कोई नई वस्तु तैयार करने या नई बात ढूँढ़ निकालने की क्रिया जो पहले किसी को मालूम न रही हो।
इलजाम
किसी के विषय में यह कहने की क्रिया कि अमुक ने अनुचित, दंडनीय या नियम-विरुद्ध कार्य किया है।
कार्बनिक
कार्बन का या कार्बन से संबंधित या कार्बन से बना हुआ।
कोमलता
1. कोमल होने की अवस्था या भाव। 2. सुकुमार या नाजुक होने की अवस्था या भाव। 3. वह व्यवहार जिसमें विनय का भाव हो।
जयकार
किसी की जय मनाने की क्रिया।
जानबूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
टकराव
दो वस्तुओं आदि के वेगपूर्वक परस्पर भिड़ने की क्रिया।
टमटम
ऊँचे पहियों वाली एक घोड़ा गाड़ी।
ताकतवर
जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार।
नियोजक
वेतन या मज़दूरी पर किसी को अपने कार्यालय या कारखाने में काम देने वाला व्यक्ति।
न्यूनतम
जितना न्यून होना संभव हो या जितना कम हो सकता हो।
परवरिश
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
पैराशूट
एक प्रकार का बहुत बड़ा छाता,जिसके सहारे सैनिक लोग हवाई जहाजों से ज़मीन पर उतरते हैं।
प्रज्वलन
जलने या जलाने की क्रिया।
प्रवेशद्वार
वह द्वार जिससे होकर किसी जगह, घर आदि में प्रवेश किया जाए।
फूलदान
फूलों के गुच्छे रखने का काँच, धातु, मिट्टी आदि का पात्र।
महोत्सव
बहुत बड़ा उत्सव।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रईसजादा
अमीर बाप का बेटा।
वायरल
विषाणु से उत्पन्न।
वास्तविक
जो वास्तव में हो या हुआ हो या बिल्कुल ठीक।
विनिमय
1. वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया। 2. वह प्रक्रिया जिसके अनुसार भिन्न-भिन्न पक्षों या देशों का लेन-देन विनिमय-पत्रों के अनुसार होता है। 3. स्थिर आपेक्षिक मूल्य के अनुसार भिन्न-भिन्न देशों की मुद्राओं का पारस्परिक परिवर्तन।
विश्लेषक
1. वह जो विश्लेषण करता है। 2. वह जो मीमांसाशास्त्र का जानकार हो और किसी बात की मीमांसा या विवेचन करता हो।
विस्फोटक
1. गरमी या आघात के कारण भभक उठने वाला पदार्थ। 2. जहरीला और खराब फोड़ा। 3. एक ऐसा संक्रामक रोग जिसमें शरीर पर दाने निकल आते हैं। 4. विस्फोट करने वाला। 5. जबरदस्त शक्ति का या जो अति प्रवाहता के साथ जोरदार हो।
संग्रहालय
वह स्थान जहाँ एक या अनेक प्रकार की ऐतिहासिक, विलक्षण और कला-कौशल संबंधी वस्तुओं का संग्रह हो।
संशोधित
1. जिसमें संशोधन हुआ है। 2. अच्छी तरह से साफ़ किया हुआ।
संस्करण
1. पुस्तकों, पत्रिकाओं आदि की एक बार की छपाई। 2. किसी चीज़ को और अच्छा, नया व सुंदर रूप देने की क्रिया या उसे अधिक उपयोगी बनाने या उसके अधिक उपयोगी बनने की क्रिया। 3. तेल, शक्कर, धातु आदि की अशुद्धियों को दूर करके ठीक करने की प्रक्रिया। 4. द्विजातियों के लिए विहित संस्कार करने की क्रिया। 5. मन, रुचि, आचार-विचार आदि को परिष्कृत तथा उन्नत करने का कार्य।
संस्थागत
संस्था का या संस्था से संबंधित।
सर्वाधिक
अधिक से अधिक जितना हो सकता हो या सबसे अधिक।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।