तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अपतटीय
तट से कुछ दूरी पर का।
अफ़रा-तफ़री
1. बहुत जल्दी काम करने की क्रिया जो अनुचित समझी जाती है। 2. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 3. जल्दी या उतावलेपन के कारण होनेवाली घबराहट।
कोयम्बटूर
1. भारत के तमिलनाडु राज्य का एक शहर। 2. भारत के तमिलनाडु राज्य का एक जिला।
गुंजाइश
अटने या समाने या सुधार आदि की जगह।
घटियापन
निकृष्ट होने की अवस्था या भाव।
टाइपिंग
टंकण-यंत्र पर उसकी सहायता से कुछ लिखने या मुद्रित करने का काम।
टूर्नामेंट
खेलों की वह प्रतियोगिता जो शृंखला में होती है।
तनहाई
तनहा या अकेले होने की दशा या भाव।
निगेटिव
1. कैमरे की वह प्लास्टिक की झिल्ली जिस पर किसी वस्तु का उल्टा प्रतिबिंब या आकृति अंकित होती है और जिससे कागज पर उसकी सही प्रतियाँ छापी जाती हैं। 2. जिसमें नहीं का भाव हो। 3. अस्वीकार करने या न मानने वाला या नहीं कहने या करने वाला। 4. ऋण पक्ष से संबंध रखने वाला।
परंपरागत
जो परम्परा से चला आया हुआ हो।
परिचय
1. किसी व्यक्ति के नाम, धन, गुण, कर्म आदि से संबंध रखनेवाली सब या कुछ बातें जो किसी को बतलाई जाएँ। 2. किसी से जान पहचान होने की अवस्था या भाव।
पर्यवेक्षण
1. यह देखने की क्रिया कि सब बातें ठीक हैं या नहीं। 2. किसी काम, बात या व्यवहार को बारीक़ी से जाँचने की क्रिया।
पहनना
1. पहनने या धारण करने की क्रिया। 2. वस्त्र, आभूषण आदि शरीर पर धारण करना। 3. + तौलिया, धोती, साड़ी आदि जैसे बिना सिए हुए वस्त्र कमर की चारों ओर विशिष्ट पद्धति से लपेटना।
पिकनिक
वह सैर जो नगर के बाहर किसी बाग़ या उपवन आदि में हो और जिसमें खाने-पीने का भी प्रबंध हो।
प्रकटन
1. सामने आने या प्रकट होने की क्रिया या भाव। 2. मन के भाव आदि के प्रकट होने, करने या स्पष्ट रूप से सामने आने की क्रिया या भाव।
प्रतिकृति
1. जो आकार, प्रकार, गुण आदि में किसी के समान जान पड़े। 2. किसी दूसरे के आकार या प्रकार के अनुसार तैयार की हुई वस्तु।
प्रधानाध्यापिका
वह अध्यापिका जो विद्यालय के अन्य अध्यापक-अध्यापिकाओं में श्रेष्ठ या मुख्य हो।
प्रवेशपत्र
किसी जगह में प्रवेश करने के लिए अनुमति स्वरूप दिया हुआ पत्र।
मेहनत
ऐसा काम जिसे करते-करते शरीर में शिथिलता आने लगे।
याददाश्त
स्मरण रखने की शक्ति।
यूनिवर्सिटी
वह बहुत बड़ा विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है तथा जिससे अनेक महाविद्यालय भी संबद्ध होते हैं।
यूरोपियन
1. यूरोप का निवासी। 2. यूरोप का या यूरोप से संबंधित।
रचनात्मक
जो किसी प्रकार की रचना या निर्माण से संबंध रखता हो और उसमें सहायक हो।
वसीयत
1. वह लेख या पत्र जिसमें वसीयत की सब शर्तें लिखी हों। 2. अपनी सम्पत्ति के विभाग और प्रबंध आदि के संबंध में की हुई व्यवस्था।
शयनकक्ष
सोने हेतु कमरा।
सायरन
कल-कारखानों आदि के कर्मचारियों को सचेत करने के लिए बहुत ज़ोर से बजाई जानेवाली एक प्रकार की सीटी।
सिरफिरा
जिसे कुछ झक या सनक हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।