तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुभवी
अनुभव रखनेवाला या जिसे किसी काम,वस्तु आदि का अनुभव हो।
अपरिमित
1. जिसकी सीमा न हो। 2. जो मापित न हो या मापा न गया हो। 3. जिसकी नाप न हो सके या जो नापा न जा सके।
अलकतरा
पत्थर के कोयले को आग पर पिघलाकर निकाला हुआ एक गाढ़ा पदार्थ।
उपचार
1. रोग दूर करने की युक्ति या प्रक्रिया। 2. धार्मिक क्षेत्र में पूजन के अंग और विधान।
गिरावट
गिरने या घटने की क्रिया या भाव।
चढ़वाना
1. चढ़ने अथवा चढ़ाने का कार्य अन्य से कराना। 2. किसी को उत्तेजित करवाना। 3. खाते,काग़ज़ आदि में लिखवाना।
चमकता
1. जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला। 2. जो तेज से भरा हुआ या मंडित हो।
चारपाई
पायों, पाटियों आदि की बनी हुई तथा रस्सियों आदि से बुनी हुई एक चौकोर वस्तु जिस पर लोग बिछौना बिछाकर सोते हैं।
छेड़छाड़
1. किसी को तंग करने के लिए छेड़ने की क्रिया या भाव। 2. किसी वस्तु को अपने स्थान से हटाने या उसके साथ खोद-खाद करने की क्रिया जिससे हानि पहुँचे।
टाइमर
किसी यंत्र में लगा वह पुर्जा जो समय को नियंत्रित करता है।
दार्शनिक
1. तत्व या यथार्थता को जाननेवाला व्यक्ति। 2. जो दर्शन का ज्ञाता हो। 3. दर्शन-शास्त्र से संबंधित।
पतझड़
1. वह ऋतु जिसमें पेड़ों की पत्तियाँ झड़ जाती हैं। 2. पेड़-पौधे से पत्ते झड़ने की क्रिया।
परमपिता
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
परमाणु
किसी तत्व का वह अत्यंत सूक्ष्म भाग जिसके बिना किसी विशिष्ट वैज्ञानिक या वैद्युतिक प्रक्रिया के और विभाग या खंड हो ही न सकते हों।
पशुपालक
वह जो पशु पालता या रखता हो।
पश्चिमोत्तर
उत्तर-पश्चिम का कोना या उपदिशा।
पैदाइश
1. जीवन धारण करने की क्रिया या भाव। 2. पहले-पहल अस्तित्व में आने की क्रिया या भाव।
भड़कीला
जिसमें खूब चमक-दमक हो।
मज़ेदार
1. जो रोचकता से भरा हुआ हो। 2. जिसका स्वाद अच्छा हो।
मलेशियाई
1. मलेशिया का निवासी। 2. मलेशिया में बोली जाने वाली भाषा। 3. मलेशिया के निवासी, वहाँ की भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या मलेशिया का।
मुलाकात
दो या कई व्यक्तियों के आपस में मिलने की क्रिया।
मोमबत्ती
मोम की बनी बत्ती जो प्रकाश के लिए जलाई जाती है।
मॉनिटर
1. वह उपकरण जो कंप्यूटर से संकेत लेकर उसे सी आर टी पर्दे पर दिखाता है। 2. एक बड़ा उष्णकटिबंधीय मांसाहारी छिपकली की जाति का सरीसृप। 3. वह छात्र जिसकी आज्ञा का पालन पूरी कक्षा करती हो।
रज़ामंदी
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
समायोजन
1. किसी वस्तु आदि की कमी को पूरा करने के लिए उसे भेजने या देने की क्रिया। 2. वह परिस्थिति और परिवेश जिसमें कुछ बैठे या स्थापित हो या ठीक हो।
सरलता
1. सहज होने की अवस्था या भाव। 2. निष्कपट होने की अवस्था या भाव।
सहिष्णुता
सहनशील होने की अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हिमायती
1. वह जो किसी पक्ष या किसी सिद्धांत आदि का समर्थन या पोषण करे। 2. जो किसी पक्ष का समर्थन या पोषण करे। 3. जो विवाद आदि में किसी का पक्ष लेता हो या पक्षपात करने वाला।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।