तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
असहाय
1. वह जिसका कोई सहारा न हो। 2. जिसका कोई सहारा न हो।
आस-पास
1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
इरादतन
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
उत्तरार्द्ध
काल, वस्तु आदि के दो अर्ध भागों में से बाद का या दूसरा आधा भाग।
उत्साहित
जिसमें उत्साह हो।
खतरनाक
जिसमें जोखिम या खतरा हो।
घुमक्कड़
1. वह जो बहुत घूमता हो। 2. जो बहुत घूमता हो।
चापलूसी
किसी को प्रसन्न करने के लिए झूठी या अत्यधिक प्रशंसा करने की क्रिया, अवस्था या भाव।
छितराया
इधर-उधर फैला हुआ या छितराया हुआ।
तसवीर
1. रेखाओं या रंगों आदि से बनी हुई किसी वस्तु आदि की आकृति। 2. वह सामान्य प्रभाव जो व्यक्ति, संस्था या वस्तु आदि लोगों के सामने प्रस्तुत करता है। 3. दूरदर्शन प्रसारण का दृश्य भाग। 4. किसी व्यक्ति की ज्यों-की-त्यों तैयार की हुई प्रतिकृति।
नमकीन
1. वह पकवान जिसमें नमक मिला होता है। 2. नमक मिला हुआ या नमक के स्वादवाला।
पकवान
तेल या घी में पकाया हुआ खाद्य।
पहुंचाना
1. किसी के साथ किसी स्थान तक इसलिए जाना कि मार्ग में उस पर कोई विपत्ति न आने पाए। 2. किसी निश्चित सीमा, स्थान आदि के भीतर करना। 3. किसी विषय में किसी के बराबर कर देना। 4. ऐसा करना कि कोई वस्तु या व्यक्ति एक स्थान से चलकर दूसरे स्थान पर आ जाए। 5. किसी विशेष अवस्था या दशा तक ले जाना। 6. किसी को दुखी-सुखी करना, राहत देना या किसी की हानि-लाभ करना।
भयानक
1. साहित्य में नौ रसों में से एक जो अनिष्ट करनेवाली भयावनी और विकट घटनाओं या उनकी आशंका से मन में होनेवाले आतंक या भय से उत्पन्न होता है। 2. जिसे देखने से भय या डर लगे। 3. ज़रूरत से ज्यादा या बहुत ही अधिक।
भाग्यवश
भाग्य या किस्मत से।
भारी-भरकम
1. जिसका शरीर बहुत बड़ा हो। 2. जो मात्रा में अधिक हो।
मूत्राशय
नाभि के नीचे का वह भीतरी भाग जिसमें मूत्र संचित रहता है।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रहस्यात्मक
रहस्य से भरा हुआ या जिसमें रहस्य हो।
वाइरस
1. वह अतिसूक्ष्म संक्रामक जीव जो साधारण माइक्रोस्कोप द्वारा नहीं देखा जा सकता और अपने पोषण तथा चयापचय एवं जनन के लिए परजीवी के रूप में किसी कोशिका के भीतर रहता है। 2. अपनी प्रतिलिपि स्वयं तैयार करने में तथा प्रायः उसी कंप्यूटर के अन्य प्रोग्रामों की फाइलों को बहुत अधिक हानि पहुँचाने में सक्षम एक साफ्टवेयर प्रोग्राम।
विभागीय
किसी विभाग संबंधी।
शरबत
1. वह पेय जिसमें चीनी, गुड़ आदि घुला हो तथा स्वाद के लिए फलों का रस या अर्क आदि मिला हो। 2. वह पानी जिसमें शक्कर, खाँड़ आदि घुला हो।
सहमत
जिसकी राय दूसरे से मिलती हो या एक राय या मत का।
सुविधाजनक
जिसमें सुविधा हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हमलावर
1. आक्रमण करने वाला व्यक्ति। 2. हमला करने वाला व्यक्ति। 3. जो आक्रमण करे या आक्रमण करनेवाला या आक्रमण को तत्पर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।