तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अत्याधुनिक
बहुत अधिक आधुनिक।
अध्ययन
1. पुस्तक या लेख आदि में लिखी हुई बातें या विषय देखने या पढ़ने की क्रिया। 2. किसी विषय के सब अंगों या गूढ़ तत्वों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए उसे देखने, समझने या पढ़ने की क्रिया। 3. ब्राह्मणों द्वारा किए जाने वाले षट्कर्मों में से एक।
अनमोल
1. जिसका मूल्य न लग सके। 2. जिसका मूल्य बहुत अधिक हो। 3. जो बहुत अच्छा हो। 4. जिसका कुछ विशेष महत्व हो या जिसकी उपयोगिता आदि मान्य हो और जिसका दूसरी बातों पर प्रभाव पड़ता हो।
अनुसंधान
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
अभी-अभी
इसी समय।
उपाध्यक्ष
किसी संस्था आदि में अध्यक्ष के सहायक रूप में, पर उसके अधीन काम करनेवाला अधिकारी।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
क्षतिग्रस्त
जिसे हानि हुई हो या क्षति पहुँची हो।
घबराहट
किसी विकट या चिंताजनक घटना के कारण लोगों को होनेवाला भय जिसके फलस्वरूप लोग अपनी रक्षा के उपाय सोचने लगते हैं।
परित्याग
1. किसी वस्तु या प्राणी से संबंध तोड़ लेने की क्रिया या भाव। 2. अपना अधिकार या स्वत्व सदा के लिए और पूरी तरह से छोड़ने की क्रिया।
प्रवाहित
जिसमें प्रवाह हो या जो बह रहा हो।
प्रावधान
किसी कार्य के लिए धन आदि की की जाने वाली व्यवस्था।
बनवाई
1. बनवाने का काम। 2. बनवाने की मजदूरी।
मधुमक्खी
फूलों का रस चूसकर मधु एकत्र करने वाली एक मक्खी।
मनपसंद
रुचि के अनुकूल या अच्छा जान पड़नेवाला।
महानता
महान होने की अवस्था या भाव।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
लातविया
उत्तर-पूर्वी यूरोप का एक देश।
विनिमय
1. वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया। 2. वह प्रक्रिया जिसके अनुसार भिन्न-भिन्न पक्षों या देशों का लेन-देन विनिमय-पत्रों के अनुसार होता है। 3. स्थिर आपेक्षिक मूल्य के अनुसार भिन्न-भिन्न देशों की मुद्राओं का पारस्परिक परिवर्तन।
विलक्षण
1. जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला। 2. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
विलक्षणता
अनोखा या विलक्षण होने की अवस्था या भाव।
विवाहित
1. वह व्यक्ति जिसका विवाह हो चुका हो। 2. जिसका विवाह हो गया हो। 3. जिसके साथ विवाह किया गया हो। 4. विवाह के फलस्वरूप होने वाला।
सम्मानजनक
(अच्छी अवस्था आदि में होने के कारण) जो सम्मान के योग्य हो।
सीआईए
यूएसए की एक गुप्तचर संस्था।
हड़ताल
दुख, विरोध या असंतोष प्रकट करने के लिए कल-कारखानों, कार्यालयों आदि के कर्मचारियों या जन-साधारण का कारोबार, दुकानें आदि बंद कर देने की क्रिया।
हलवाई
मिठाई, पूरी, नमकीन, पकवान आदि बनाने और बेचने वाला व्यक्ति।
हस्ताक्षर
अपने हाथ से लिखा हुआ अपना नाम जो किसी लेख आदि को प्रमाणित करने या उसके उत्तरदायित्व की स्वीकृति का सूचक होता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।