तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंकुरित
1. अंकुर के रूप में निकला या आया हुआ। 2. जिसमें यौवन के लक्षण आ रहे हों ( लड़की)।
अंडाशय
मादा जननांग जहाँ डिंब का निर्माण होता है।
आईआईटी
भारत में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित सार्वजनिक स्वायत्त तकनीकी संस्थान जिसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
आईएएस
भारत गणराज्य की सरकार की कार्यपालिका शाखा की प्रशासनिक सेवा।
ईश्वरीय
जो ईश्वर से संबंधी हो या ईश्वर का।
कारावास
1. राजनियम के अनुसार दिया गया वह दंड जिसमें दंडित व्यक्ति को बंद स्थान में रखते हैं। 2. वह स्थान जिसमें दंड पाए हुए अपराधियों को बंद करके रखा जाता है।
कारीगर
1. हाथ से विशेष प्रकार का काम करने वाला व्यक्ति या किसी विशेष कार्य में निपुण। 2. वह जो मकान या काठ,धातु आदि के सामान बनाता हो। 3. वह जो यंत्रों आदि की मरम्मत करता हो।
कुशलता
1. कुशल होने की अवस्था या भाव। 2. किसी काम आदि में प्रवीण होने की अवस्था, गुण या भाव।
जीपीएस
एक प्रणाली।
डिज़ाइन
1. आलंकारिक या कलात्मक कृति। 2. किसी वस्तु, कार्य आदि को बनाने या करने से पहले तैयार की गई उसकी छोटी प्रतिकृति। 3. * एक व्यवस्थित योजना या प्रारूप।
तलवारबाज
वह जो अच्छी तरह तलवार चलाना जानता हो।
नपुंसकता
1. नपुंसक होने की अवस्था या भाव। 2. पुरुषों का एक रोग जिसमें वे स्त्री-संभोग और संतान उत्पन्न करने के योग्य नहीं रह जाते।
निरस्त्रीकरण
शस्त्र से हीन या रहित करने की क्रिया।
नैदानिक
1. विकृति-विज्ञान का ज्ञाता। 2. निदान संबंधी या निदान का।
पता-ठिकाना
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. किसी चीज या बात का पता देने वाला कोई तत्व। 3. किसी का नाम और पता।
बहुराष्ट्रीय
कई देशों में काम करने वाला या कई राष्ट्रों को शामिल करने वाला।
बेईमान
छल कपट या किसी प्रकार का अनाचार करनेवाला।
बेहतर
जो अधिक अच्छा हो।
मतदान
प्रतिनिधि के निर्वाचन के संबंध में मत देने की क्रिया या भाव।
रईसजादा
अमीर बाप का बेटा।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
वास्तविक
जो वास्तव में हो या हुआ हो या बिल्कुल ठीक।
विश्वविद्यालय
वह बहुत बड़ा विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है तथा जिससे अनेक महाविद्यालय भी संबद्ध होते हैं।
सुखदायक
1. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो। 2. जो सुख देने वाला हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।