तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुपयोगी
जो उपयोगी न हो या किसी उपयोग में न आए।
आकलन
1. बहुत सी चीजों का एक दो तीन करते हुए गिनने की क्रिया या भाव। 2. किसी आधार पर अनुमान लगाने का कार्य। 3. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया। 4. कोई चीज़ एकत्र या इकट्ठा करके रखने की क्रिया या भाव।
आत्मरक्षा
स्वयं की या अपनी रक्षा।
आरामदायक
आराम देने वाला।
इस्लामाबाद
पाकिस्तान की राजधानी।
उपनयन
वह संस्कार जिसके अंतर्गत बालक को यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है।
उपभोग
1. किसी वस्तु के व्यवहार से सुख या मजा लेने की क्रिया। 2. खाने-पीने की चीजों या किसी अन्य वस्तु को उपयोग में लाने की क्रिया। 3. काम में आने या लगने की क्रिया।
चहकना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
टपकना
1. टपकने या चूने की क्रिया। 2. बूँद-बूँद करके गिरना। 3. +किसी तरल पदार्थ की बूँद का सतह से लगकर गिरना। 4. प्रायः मवाद भरे होने के कारण शरीर के किसी अंग में रह-रहकर पीड़ा होना। 5. तरल पदार्थ का बह या रसकर अन्दर से बाहर निकलना। 6. मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना। 7. फलों आदि का पेड़ से टूटकर ऊपर से सहसा नीचे आना। 8. किसी व्यक्ति का सहसा कहीं आ पहुँचना। 9. कोई भाव प्रकट होना।
दंडनीय
1. जिसके लिए किसी को दंड दिया जाना उचित हो या दिया जा सकता हो। 2. जो दंडित होने के योग्य हो या जिसे दंड देना उचित हो।
दुहराया
दोहराया हुआ।
नेत्रगोलक
आँख में का वह सफेद उभरा हुआ भाग जिसमें पुतली रहती है।
परस्पर
एक दूसरे के साथ।
बालकनी
1. मकान की दीवार से बाहर निकला हुआ वह भाग जो जंगले से घिरा होता है। 2. प्रेक्षागृह की ऊपरी मंजिल जो पहली मंजिल के ऊपर सिर्फ़ पीछे की ओर होती है।
बेरहमी
निर्दय होने की अवस्था, गुण या भाव।
मास्टरमाइंड
योजना बनाने वाला व्यक्ति।
मेहनत
ऐसा काम जिसे करते-करते शरीर में शिथिलता आने लगे।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रसायन
1. रसायन से संबंधित द्रव्य। 2. वह शास्त्र जिसमें पदार्थों के तत्वों तथा भिन्न-भिन्न दशाओं में उनमें होने वाले विकारों का विवेचन होता है। 3. वैद्यक के अनुसार वह औषध जो मनुष्य को सदा स्वस्थ और पुष्ट बनाये रखती है। 4. ताँबे, लोहे आदि से सोना बनाने की एक कल्पित विद्या।
रिकार्डिंग
ध्वनि, चित्र आदि को रिकॉर्ड या दर्ज़ करने की क्रिया।
रिसीवर
1. टेलीफोन का वह भाग जिससे बात करते एवं सुनते हैं। 2. एक वैज्ञानिक उपकरण जो प्रेषक यंत्र द्वारा भेजे गये संदेश को ग्रहण करता है।
लटकना
1. ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि के कुछ भाग का नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहना। 2. किसी काम का अधूरा पड़ना या रहना। 3. किसी वस्तु आदि का या उसके किसी भाग का किसी ओर झुकना।
वेतनभोगी
वेतन पर काम करने या वेतन पानेवाला।
समारोह
1. धूम-धाम से होने वाला कोई सार्वजनिक, बड़ा, शुभ या मंगल कार्य। 2. * वह दिन या समयावधि जो भोज या उत्सव मनाने के लिए अलग रखा जाता है।
सरज़मीन
1. पृथ्वी का वह विशिष्ट विभाग जिसमें अनेक प्रांत, नगर, आदि हों और जिसका एक संविधान हो। 2. वह भूमि जो जल से रहित हो।
सरहद
1. वह स्थान जहाँ किसी देश की सीमा का अंत होता है या उसकी सीमा समाप्त हो जाती है। 2. किसी प्रदेश या स्थान के चारों ओर के विस्तार का अंतिम स्थान या रेखा। 3. किसी प्रदेश या वस्तु के विस्तार की अंतिम सीमा बताने वाली रेखा या घेरा। 4. वह निर्जन वन-प्रांत जो किसी देश के आबाद या बसे हुए क्षेत्र की सीमा पर हो।
सीरियल
टीवी,रेडियो आदि पर चलता रहने वाला वह घटना-क्रम प्रधान नाटक आदि जो कुछ विशेष चरित्रों की रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाता है।
सेमेस्टर
एक शैक्षिक वर्ष के दो भागों में से एक।
हांगकांग
चीन का एक स्वप्रशासित शहर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।