तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकस्मात
एकदम से।
अमेरिकन
1. अमरीका में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अमरीका का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 3. अमरीका का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
आलाकमान
किसी संगठन का सर्वश्रेष्ठ नेता या प्रधान व्यक्ति।
इकलौती
वह लड़की जो अपने माँ-बाप की एक ही हो।
उनतीस
1. बीस और नौ के योग से प्राप्त संख्या। 2. बीस और नौ।
एयरलाइन
* एक व्यावसायिक उद्योग जो यात्रियों के लिए हवाई यात्रा या उड़ानें सुलभ करता है।
कैबिनेट
किसी देश, राज्य, संस्था आदि के मंत्रियों का समूह।
गौरवान्वित
1. जो गौरव या महिमा से युक्त हो। 2. जिसे प्रतिष्ठा मिली हो या जिसकी प्रतिष्ठा हो।
जगदीश
1. धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है। 2. हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं।
टॉयलेट
मल त्याग करने के लिए बनाया गया स्थान।
तिकड़म
गहरी और गुप्त युक्ति या चाल।
पकड़ना
1. पकड़ने की क्रिया। 2. किसी वस्तु को इस प्रकार हाथ में लेना कि वह छूट न सके। 3. पुलिस का अपराधी को पकड़ना। 4. वेगपूर्वक आती हुई वस्तु को आगे बढ़ने से रोकना। 5. आक्रांत होना। 6. कहीं जाने के लिए किसी वाहन या रास्ते का उपयोग करना। 7. जाल या फंदे में फँसाकर पशु-पक्षियों आदि को अपने अधिकार में करना। 8. कुछ करते हुए को कोई विशेष बात आने पर रोकना। 9. किसी वस्तु के सम्पर्क में आकर उसके प्रभाव से युक्त होना। 10. ढूँढ निकालना या पता लगाना। 11. किसी बात आदि को जान लेना। 12. किसी की इच्छा के विरुद्ध उसे वश में करना। 13. गोंद आदि लसीली चीज़ों से दो वस्तुओं का आपस में जुड़ना। 14. जो आगे चलता या बढ़ता जा रहा हो अथवा आगे निकल जाने को हो उसकी बराबरी या साथ करने के लिए ठीक समय पर उसके पास तक पहुँचना। 15. जो छिपा हुआ हो या सबके सामने न आया हो उसे सबके सामने लाना। 16. भूत आदि की बाधा होना। 17. किसी का आचार-विचार, रंग-ढंग, रीति-वृत्ति आदि ग्रहण करके उसके अनुरूप बनना या होना। 18. किसी बात आदि में आगे बढ़े हुए के बराबर या पास हो जाना।
पहनना
1. पहनने या धारण करने की क्रिया। 2. वस्त्र, आभूषण आदि शरीर पर धारण करना। 3. + तौलिया, धोती, साड़ी आदि जैसे बिना सिए हुए वस्त्र कमर की चारों ओर विशिष्ट पद्धति से लपेटना।
प्रतिबद्धता
1. प्रतिबद्धत होने की अवस्था या भाव। 2. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात।
बीचोंबीच
बिल्कुल या ठीक बीच में।
बीजगणित
गणित का वह प्रकार जिसमें अक्षरों को संख्या के स्थान पर मानकर अज्ञात मान या संख्याएँ जानी जाती हैं।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
भंडारगृह
चीज़ें, सामान आदि रखने का कमरा।
मनहूस
1. जो शुभ न हो। 2. जो भाग्यशाली न हो। 3. जिसमें चमक-दमक, रौनक या सरस जीवन का कोई लक्षण न हो।
मुकदमेबाजी
मुकदमा लड़ने का कार्य।
रहमान
इस्लाम धर्म में ईश्वर के लिए प्रयुक्त नाम।
शैक्षणिक
शिक्षण से संबंधित या शिक्षण का।
सूरजमुखी
1. खेतों में उगाया जाने वाला एक पौधे का फूल जिससे खाद्य तेल प्राप्त होता है। 2. एक पौधा जिसके पीले रंग के फूल दिन के समय सीधे खड़े रहते और रात के समय नीचे झुक जाते हैं।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।