तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अरविंद
1. पानी में होने वाले एक पौधे का पुष्प जो बहुत ही सुन्दर होता है। 2. जल में उत्पन्न होने वाला एक पौधा जो अपने सुन्दर फूलों के लिए प्रसिद्ध है। 3. एक प्रकार का सुन्दर बड़ा पक्षी। 4. लाल रंग की एक प्रसिद्ध धातु जिससे बर्तन, तार आदि बनते हैं।
अवगत
1. जो जाना हुआ हो। 2. जो जाना जा सके या जानने योग्य हो। 3. जो गिर या ढह गया हो।
आजकल
आधुनिक या वर्तमान समय में।
आवर्धन
बढ़ने या बढ़ाने की क्रिया।
आशीर्वाद
कल्याण या मंगल की कामना का सूचक शब्द या वाक्य।
उत्तराधिकारी
1. वह जो किसी के मर जाने पर नियमतः उसकी सम्पत्ति आदि का अधिकारी हो। 2. वह जो किसी के हट जाने या न रहने पर उसके पद या स्थान का अधिकारी हो। 3. किसी व्यक्ति के गुण एवं कार्यक्षमता रखने वाला वह व्यक्ति जो उसका कार्य आगे चलाए।
उत्साहवर्धक
उत्साह बढ़ाने वाला।
उपग्रह
1. वह खगोलीय पिंड जो किसी ग्रह की परिक्रमा करता है। 2. वह उपग्रह जिसका निर्माण मानव द्वारा किया गया हो।
उबकाई
जी मिचलाने की क्रिया।
कार्रवाई
कोई कार्य करने की प्रक्रिया।
कोपनहेगन
डेनमार्क की राजधानी।
तलवारबाज
वह जो अच्छी तरह तलवार चलाना जानता हो।
दयावान
जिसमें दया हो।
दलदल
वह भूमि जो बहुत नीचे तक गीली और मुलायम हो तथा जिसमें कोई वस्तु धँसती चली जाए।
नरसंहार
बहुत से लोगों की एक साथ होने वाली हत्या।
निबटाना
किसी बात आदि को तय करना या उसका निर्णय करना।
परिचालन
चलाने की क्रिया।
परिवर्तनीय
1. जिसमें परिवर्तन हो सकता हो या होता हो। 2. जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो।
प्रकाशन
1. कोई कृति आदि प्रकाशित करने का काम। 2. वह पुस्तक, पत्रिका आदि जो प्रकाशित की जाए।
फोटोग्राफ
किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का फोटोकैमरे से निकाला हुआ चित्र।
मलयालम
1. एक द्रविड़ भाषा जो तमिल से मिलती- जुलती है और दक्षिण भारत में बोली जाती है। 2. वह लिपि जिसमें मलयालम भाषा लिखी जाती है। 3. केरल का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित।
हस्तक्षेप
किसी होते या चलते हुए काम में कुछ फेर बदल करने के लिए हाथ डालने या कुछ कहने की क्रिया।
हृदयाघात
वह घटना जिसमें हृदय काम करना बंद कर देता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।