तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अगरबत्ती
सुगन्ध के निमित्त जलाने की बत्ती।
अचानक
एकदम से।
अरुंधती
1. कर्दम ऋषि और देवहूति की नौ कन्याओं में से एक। 2. सप्तर्षि तारों के पास उगने वाला एक तारा। 3. दक्ष की एक कन्या। 4. तंत्र के अनुसार जिह्वा। 5. शरीर में मूल शक्ति का सूक्ष्म अंग जो कुंडल के आकार में मूलाधार में सुषुम्ना नाड़ी के नीचे माना गया है।
असफलता
1. असफल होने की अवस्था या भाव। 2. पराजित होने की अवस्था या भाव।
काल्पनिक
जो वास्तविक न हो।
गद्देदार
जिसमें गद्दा हो या गद्दे का बना हुआ।
टपकना
1. टपकने या चूने की क्रिया। 2. बूँद-बूँद करके गिरना। 3. +किसी तरल पदार्थ की बूँद का सतह से लगकर गिरना। 4. प्रायः मवाद भरे होने के कारण शरीर के किसी अंग में रह-रहकर पीड़ा होना। 5. तरल पदार्थ का बह या रसकर अन्दर से बाहर निकलना। 6. मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना। 7. फलों आदि का पेड़ से टूटकर ऊपर से सहसा नीचे आना। 8. किसी व्यक्ति का सहसा कहीं आ पहुँचना। 9. कोई भाव प्रकट होना।
टर्मिनल
रेल मार्ग या सड़क मार्ग की सीमा।
तहकीकात
किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
नापसंद
1. जो पसंद न हो। 2. जो रुचिकर न हो।
पलस्तर
1. दीवारों आदि पर लगाया जानेवाला सीमेंट, चूने आदि के गारे का मोटा लेप। 2. कपड़े पर एक प्रकार की मिट्टी या रासायनिक पदार्थों को फैलाकर बनाई गई एक चिकित्सीय पट्टी जो त्वचा पर लगाई जाती है। 3. अस्थि-भंग या खिंचाव आदि पर रासायनिक पदार्थों के साथ लपेटी हुई पट्टी जो बहुत ही कड़ी होती है।
पुस्तकालय
1. वह भवन या घर जिसमें अध्ययन और संदर्भ के लिए पुस्तकें रखी गई हों और जहाँ से सर्वसाधारण को पढ़ने के लिए पुस्तकें मिलती हों। 2. साहित्यिक दस्तावेजों, पुस्तकों आदि का संग्रह जो संदर्भ या देखने-पढ़ने के लिए रखा गया हो।
बलिदान
1. किसी उच्च उद्देश्य के लिए प्राण देने की क्रिया या भाव। 2. बलि देने का कार्य।
बेशकीमती
1. जिसका मूल्य बहुत अधिक हो। 2. जिसका कुछ विशेष महत्व हो या जिसकी उपयोगिता आदि मान्य हो और जिसका दूसरी बातों पर प्रभाव पड़ता हो।
विघटन
टूटने, खंडित होने या विघटित होने की क्रिया।
विचारक
वह जो किसी मुद्दे, बात आदि पर विचार करता हो।
विश्वासघात
अपने पर विश्वास करनेवाले के विश्वास के विपरीत किया जानेवाला कार्य।
विस्मयकारी
जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला।
शुभकामना
1. किसी के यहाँ कोई शुभ बात या काम होने पर अच्छी कामना और आनंद प्रकट करनेवाली बातें। 2. किसी के लिए की जाने वाली अच्छी कामना।
शौचालय
मल त्याग करने के लिए बनाया गया स्थान।
संघटक
1. किसी वर्ग विशेष का घटक या भाग जो अपने आप में पूर्ण भी होता है। 2. किसी मिश्रण या यौगिक का कोई अवयव या भाग।
सराहना
1. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात। 2. किसी की तारीफ़ करना।
सहायता
किसी के कार्य आदि में इस प्रकार योग देने की क्रिया कि वह काम जल्दी या ठीक तरह से हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।