तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अभिवादन
1. भक्ति के नौ भेदों में से एक, जिसमें उपासक अपने उपास्य देव का गुणगान करता है। 2. किसी के प्रति आदर भाव दिखाने की क्रिया। 3. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात।
अस्तित्वहीन
जिसकी कोई सत्ता या अवस्थिति न हो।
आनुवंशिकी
माता-पिता से संतान के पास व्यक्ति की विशिष्टता किस तरह से संक्रमित होती है इसका अध्ययन करने वाली विज्ञान की शाखा।
आवधिक
1. किसी अवधि या सीमा से संबंधित या अवधि का। 2. किसी नियत अवधि में होने वाला।
उत्साहवर्धक
उत्साह बढ़ाने वाला।
टेलीस्कोप
दूर की वस्तुओं की छवि को बड़ा करके दिखाने वाला एक यंत्र।
डिलीवरी
किसी की वस्तु उसके पास पहुँचाने का कार्य।
परिचय
1. किसी व्यक्ति के नाम, धन, गुण, कर्म आदि से संबंध रखनेवाली सब या कुछ बातें जो किसी को बतलाई जाएँ। 2. किसी से जान पहचान होने की अवस्था या भाव।
पर्यावरणीय
पर्यावरण से संबंधित या पर्यावरण का।
पोस्टकार्ड
वह कार्ड जो बिना लिफाफा के डाक द्वारा संदेश, समाचार आदि भेजने के काम आता है और जिसमें अलग से डाक टिकट भी लगाना नहीं पड़ता है।
बकबक
1. पागलों की तरह कही हुई व्यर्थ की बातें। 2. व्यर्थ की बातें बोलने की क्रिया।
बदनसीबी
मंद या बुरा भाग्य।
बल्लेबाजी
बल्ले से गेंद मारने की क्रिया।
मर्मस्पर्शी
भाव से भरा हुआ या हृदय को प्रभावित करने वाला।
मुआवज़ा
1. किसी प्रकार की हानि या किसी स्थान की पूर्ति के लिए दी हुई या किसी के स्थान पर मिलने वाली दूसरी वस्तु। 2. किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
शोभायमान
शोभा देने वाला।
समयकाल
किसी एक नियत समय से दूसरे नियत समय तक के बीच का काल।
सीरियल
टीवी,रेडियो आदि पर चलता रहने वाला वह घटना-क्रम प्रधान नाटक आदि जो कुछ विशेष चरित्रों की रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाता है।
सौदेबाजी
खरीदने-बेचने या लेन-देन की बात-चीत या व्यवहार।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।