तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अदरक
1. एक प्रकार के पौधे की तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ। 2. एक प्रकार का पौधा जिसकी तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ औषध और मसाले के काम आती है।
अदालत
1. वह सभा जो न्याय करती है। 2. वह जगह जहाँ सरकार की ओर से न्यायाधीशों के द्वारा मुक़दमों की सुनवाई करके न्याय किया जाता है।
अनुभवहीन
जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
अव्यवस्थित
1. जो व्यवस्थित न हो। 2. जो इधर-उधर फैला हुआ हो या हो गया हो। 3. जो विधानों, शास्त्रों आदि की व्यवस्था या मर्यादा से रहित हो या उनके विपरीत हो। 4. जो शांत न हो। 5. इधर-उधर।
असफलता
1. असफल होने की अवस्था या भाव। 2. पराजित होने की अवस्था या भाव।
गुलजार
1. फूलों का बगीचा। 2. जो हरे पेड़-पौधों से भरा हुआ हो। 3. जो सूखा या मुरझाया न हो। 4. जहाँ पर वास हो या जहाँ कोई रहता हो। 5. आनंद और शोभा से युक्त।
चमत्कारी
1. जिसमें कोई चमत्कार हो। 2. करामात या चमत्कार दिखलानेवाला।
तकनीक
1. वाणिज्य और उद्योग में विज्ञान का व्यावहारिक उपयोग। 2. कुछ विशेष कार्य में प्रयुक्त प्रयोगात्मक या व्यावहारिक विधि या कला।
दुखदायी
जिससे दुख पहुँचे या दुख देनेवाला।
नवीनीकृत
जिसका नवीकरण हुआ हो।
नेस्तनाबूद
जिसका नाश हो गया हो।
परजीवी
1. कुछ विशेष प्रकार की वनस्पतियाँ या कीड़े-मकोड़े जो दूसरे पेड़ों या जीव-जंतुओं के शरीर पर रहकर और उनका रस या खून चूसकर पलते है। 2. जो दूसरे जीव के सहारे रहते या उनसे अपना भोजन प्राप्त करते हों।
फटकार
1. क्रोधपूर्वक और डाँटकर कही जानेवाली बात। 2. डाँटने या डपटने की क्रिया या भाव। 3. किसी अनुचित कार्य के लिए बुरा भला कहने की क्रिया।
फूलदान
फूलों के गुच्छे रखने का काँच, धातु, मिट्टी आदि का पात्र।
फूलवाला
1. वह जो फूल बेचता हो। 2. जो विशेष रूप से फूल के लिए ही प्रसिद्ध हो (वनस्पति)। 3. जिसमें फूल लगे हों। 4. जिस पर बेल-बूटे या फूल-पत्ते आदि काढ़े या बनाये गये हों। 5. जो फूल बेचता हो।
महाधमनी
शुद्ध रक्त को हृदय से लेकर शरीर के सभी अंगों तक पहुँचाने वाली सबसे बड़ी रक्तवाहिनी।
मुसलमान
मुहम्मद साहब द्वारा चलाए हुए सम्प्रदाय का अनुयायी।
वातावरण
1. वह हवा जिसने पृथ्वी को चारों ओर से घेरा हुआ है। 2. किसी घटना, कार्य, जीव आदि के आस-पास या चारों ओर की वास्तविक या तर्कसंगत स्थिति या अवस्था।
शीतलक
एक साधन जिसमें खाद्य पदार्थों को कम तापमान पर अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जाता है।
संबंधित
जिससे संबंध हो या हुआ हो।
सहानुभूति
किसी को कष्ट में देखकर उससे दुखी होने की अवस्था या भाव।
स्तनपान
1. किसी महिला का अपने स्तनों से शिशु को सीधे दूध पिलाने की क्रिया। 2. शिशु का अपनी माँ या किसी अन्य महिला के स्तन को चूसकर दूध पीने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।