तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अचरज
1. मन का वह भाव जो किसी नई, विलक्षण या असाधारण बात को देखने, सुनने या ध्यान में आने से उत्पन्न होता है। 2. आश्चर्य उत्पन्न करने वाली वस्तु।
अनादर
1. वह बात या कार्य जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा कम हो। 2. एक अलंकार।
अनुरक्षक
वह व्यक्ति जो किसी बालिका या स्त्री के साथ-साथ उसके रक्षार्थ सार्वजनिक स्थानों पर जाता हो।
अनुसन्धान
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
अवैतनिक
बिना वेतन या तनख़्वाह के काम करनेवाला।
तबदीली
1. अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया। 2. बदलने की क्रिया या भाव।
नजदीकी
1. पास या निकट होने की अवस्था या भाव। 2. किसी के बहुत समीप होने की अवस्था या भाव। 3. दूरी, समय आदि के हिसाब से जो निकट हो या निकट का।
निरंतरता
अविराम होने की अवस्था या भाव या सदा गतिशील रहने का भाव।
पर्यटक
घूमने के उद्देश्य से एक जगह से दूसरी जगह पर जानेवाला यात्री।
पिकनिक
वह सैर जो नगर के बाहर किसी बाग़ या उपवन आदि में हो और जिसमें खाने-पीने का भी प्रबंध हो।
प्रजनक
प्रजनन या उत्पन्न करने वाला।
प्राथमिकी
1. कुछ देशों, जैसे भारत, पाकिस्तान, जापान इत्यादि के किसी पुलिस अधिकारी द्वारा लिखित दस्तावेज़ जिसमें किसी संज्ञेय अपराध के बारे में जानकारी होती है। 2. पुलिस अधिकारी को किसी घटना के विषय में दी गई जानकारी।
भावनात्मक
भाव से भरा हुआ या हृदय को प्रभावित करने वाला।
रणनीति
1. युद्ध या रण करने की नीति। 2. किसी काम आदि को विशेष प्रकार से करने की नीति।
राजमिस्त्री
मकान बनाने वाला कारीगर।
विपणन
चीज़ें बनाकर या खरीदकर, उसे बेचने का काम।
विश्वविद्यालय
वह बहुत बड़ा विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है तथा जिससे अनेक महाविद्यालय भी संबद्ध होते हैं।
वेतनभोगी
वेतन पर काम करने या वेतन पानेवाला।
संरक्षक
1. देख-रेख या रक्षा करनेवाला व्यक्ति। 2. पालन-पोषण करने या आश्रय में रखने वाला व्यक्ति। 3. वह जो किसी बालक, स्त्री अथवा ऐसे व्यक्ति की देख-रेख करता हो जो अपनी देख-रेख करने में समर्थ न समझा जाता हो।
संरचनात्मक
संरचना से संबंधित या उसमें सहायक।
सुविधाजनक
जिसमें सुविधा हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।