तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकादमी
1. वह संस्था जिसका उद्देश्य कला, साहित्य, विज्ञान आदि की उन्नति तथा प्रचार करना हो। 2. वह विद्यालय जहाँ कोई विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है। 3. ज्ञान की उन्नति के लिए बना भवन।
अनभिज्ञ
1. जिसे किसी बात की जानकारी न हो। 2. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो। 3. जो परिचित न हो। 4. जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
अलबम
एक पुस्तकनुमा मानव-कृति जिसमें फोटो आदि रखे जाते हैं।
असफलता
1. असफल होने की अवस्था या भाव। 2. पराजित होने की अवस्था या भाव।
आंदोलनकारी
1. वह जो आंदोलन करता हो। 2. आंदोलन करनेवाला।
उथल-पुथल
1. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 2. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
एंटीबायोटिक
1. किसी सूक्ष्मजीव द्वारा उत्पन्न एक रासायनिक पदार्थ जो अन्य सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को कम करता है अथवा उन्हें नष्ट करता है। 2. प्रतिजैविक औषधियों का या उससे संबंधित।
एकाग्रता
तल्लीन होने की अवस्था या भाव।
गलतफहमी
किसी व्यक्ति या बात आदि के प्रति मन में उत्पन्न गलत धारणा।
गोलमटोल
जो ठिंगना तथा मोटा हो।
घबराहट
किसी विकट या चिंताजनक घटना के कारण लोगों को होनेवाला भय जिसके फलस्वरूप लोग अपनी रक्षा के उपाय सोचने लगते हैं।
टीकाकार
किसी गूढ़ ग्रंथ का अर्थ या आशय बतलाने के लिए उसकी टीका लिखनेवाला।
नामांकित
1. जिसका किसी काम या पद के लिए नाम लिखा गया हो। 2. जिसपर किसी का नाम अंकित हो।
नारियल
1. एक बड़ा गोल फल जिसमें मीठी गिरी होती है और जिसका बाहरी छिलका बहुत कड़ा होता है। 2. खजूर की जाति का एक पेड़ जिसके बड़े गोल फलों में मीठी गिरी होती है। 3. नारियल के फल की खोपड़ी का बना हुआ हुक्का।
पलटना
1. नीचे का भाग ऊपर या ऊपर का भाग नीचे करना। 2. नीचे का ऊपर या ऊपर का नीचे होना। 3. पीछे की ओर घूमना। 4. कोई बात आदि कहकर या वादा आदि करके उससे इनकार करना या पीछे हटना। 5. जैसे सामान्य रूप में रहना या होना चाहिए उसके ठीक विपरीत या विरुद्ध होना। 6. चौपायों का गर्भ न ठहरना। 7. खेत या जमीन की मिट्टी खोदकर नीचे से ऊपर करना। 8. सीधे न रहकर दाहिने या बाएँ गिरना। 9. दिशा परिवर्तित करना। 10. एक तल या पार्श्व नीचे या पीछे करके दूसरे तल या पार्श्व को ऊपर लाना।
फाइनल
1. वह अंतिम मैच जिसमें सेमी फाइनल में जीते प्रतियोगी या प्रतियोगी दल भाग लेते हैं। 2. प्रक्रिया, प्रगति आदि में निर्णायक। 3. जो सबसे बाद का हो।
रुकावट
1. किसी कार्य को करते समय बीच में होने वाली कोई आकस्मिक घटना। 2. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।